ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्वीप टीम के द्वारा मतदाताओं को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है।

स्वीप टीम के सह-समन्वयक गौरीशंकर कांडपाल एवं ई वी एम के मास्टर ट्रेनर आर पी पांडे द्वारा हल्द्वानी रेडियो स्टेशन के माध्यम से निर्वाचन से संबंधित बहुत महत्वपूर्ण जानकारी प्रेषित की गई।

उनके द्वारा निर्वाचन से पूर्व मतदाताओं को वोट डालने के लिए आवश्यक जानकारी के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में आज नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम में स्वीप टीम ने अपना स्टाल लगाया, साथ में टीम के कार्यक्रम और शत- प्रतिशत मतदान हेतु युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई ।

इसी संबंध में सह-समन्वयक एल. एम .पांडे द्वारा स्वीप की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी यहां उपस्थित युवाओं को दी गई। डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने युवाओं को स्वीप कार्यक्रम के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

गौरीशंकर कांडपाल ने फार्म- 6 भरवाने के लिए और अपने नजदीकी ब्लॉक से संपर्क कर तुरंत मतदाता पहचान पत्र बनवाने हेतु युवाओं को प्रेरित किया।

स्वीप टीम के जिला मास्टर ट्रेनर सुरेश अधिकारी ने वर्तमान में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सभी मतदाताओं को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें :  ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमंचा और 5.987 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!