ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  वनभूलपुरा में तनाव को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र से अतिरिक्त अर्द्ध सैनिक बलों की मांग की है। वनभूलपुरा में फिलहाल कर्फ्यू और इंटरनेट बैन भी जारी रहेगा। वनभूलपुरा भले ही गुरुवार की हिंसा के बाद शांत है, लेकिन शासन इस मामले में ढील देने की स्थिति में नहीं है।

खासकर प्रभावित क्षेत्र में उपद्रवियों की पहचान के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन को देखते हुए, केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की जरूरत पड़ रही है। 

इसी क्रम में राज्य के गृह विभाग ने शनिवार को केंद्र सरकार से चार कंपनी अतिरिक्त बल उपलब्ध कराने की मांग की है, जो रविवार तक हल्द्वानी पहुंच सकता है। विशेष सचिव गृह रिधिम अग्रवाल ने बताया तीन कंपनी आईटीबीपी और एक कंपनी एसएसबी तो गुरुवार रात को ही हल्द्वानी में तैनात हैं, अब चार कंपनी की अतिरिक्त मांग की गई है।

इस बीच गृह विभाग ने प्रशासन को क्षेत्र में अभी कफर्यू और इंटरनेट बैन जारी रखने को कहा है, हालांकि यह रोक सिर्फ वनभूलपुरा में ही रहेंगी, शेष क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं सुचारू रहेंगी। पुलिस के आला अधिकारियों को भी लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए रखने को कहा गया है।

वनभूलपुरा में उपद्रव के बाद लगाए गए कर्फ्यू से शनिवार को शहर के एक बड़े हिस्से को मुक्ति मिल गई। डीएम वन्दना सिंह के नगर क्षेत्र में कर्फ्यू में ढील देने के बड़ी आबादी को राहत मिल गई है। 37 घंटे बाद कर्फ्यू से छूट दी गई है।

नए आदेश के बाद अब सिर्फ हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र, आर्मी कैंट, वर्कशॉप लाइन, तिकोनिया-तीनपानी-गौलापार बाईपास की परिधि में शामिल क्षेत्र में पूरी तरह से कर्फ्यू रहेगा। नैनीताल-बरेली मोटर मार्ग पर अब व्यापारिक प्रतिष्ठान खुल जाएंगे।

डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधा को हेल्पलाइन नंबर जारी: हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत होने पर मेडिकल एंबुलेंस की सुविधा मिल सकेगी।

इसके लिए डीएम ने सीएमओ डॉ.श्वेता भंडारी को मेडिकल एंबुलेंस की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में प्रभावित क्षेत्रों में आमजन को आपात स्थिति में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो स्वास्थ्य विभाग ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है।

कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र के लोग डॉ. एनसी तिवारी एसीएमओ के मोबाइल नंबर-9410167445 और डॉ. अजय, डिस्ट्रिक्ट इम्मुनाइजेशन अधिकारी के मोबाइल नंबर-9412120155 में संपर्क कर सकते है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल ब्लॉक में डायरिया का प्रकोप;स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें ज्योलिकोट और बेलुवाखान पहुंचीं, पानी व ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए

You missed

error: Content is protected !!