ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

नैनीताल में भवाली मार्ग के समीप टैक्सी चालक ने मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में केंट की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दी, जिसमें गाड़ी का नुकसान हुआ है

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

 नैनीताल।  टैक्सी चालक ने नशे की हालत में जोरदार टक्कर मारकर कैंट क्षेत्र की दीवार को श्रतिग्रस्त कर दिया। घटना में टवेरा टैक्सी का एक हिस्सा भी टूट गया। चालक टैक्सी छोड़कर फरार। पुलिस ने कहा कि जानकारी आई लेकिन दोनों पक्षों के बीच नुकसान की भरपाई की बात चल रही है।

      नैनीताल में तल्लीताल के कैंट में रविवार रात एक टवेरा टैक्सी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि टवेरा टैक्सी संख्या यू.के.04 टी.ए.3786 का चालक नशे की हालत में था और टवेरा को तेज गति में ले जाते समय कैंटोनमेंट की दीवार से जा टकरा गया।

टक्कर इतनी भयानक थी कि उससे दीवार टूटकर दूर जा गिरी और गाड़ी में भी चालक की साइड बुरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई। घटना लगभग 8 बजे की बताई जा रही है। ये भी जानकारी मिली है कि टैक्सी चालक हादसे के बाद अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया।

थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा ने बताया कि पुलिस के पास सूचना आई थी, लेकिन दोनों पक्षों के बीच दीवार को ठीक कराने को लेकर बात चल रही है।

इसलिए शिकायत आने पर कार्यवाही की जाएगी। गेठिया निवासी वाहन चालक जीवन की तरफ से बताया गया कि एक मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में वाहन दीवार से टकरा गया, जिसे सुधारने की बात चल रही है। पुलिस ने 81 एक्ट में वाहन चालक का चालान किया।

यह भी पढ़ें :  पुरानी रंजिश ने ली 17 वर्षीय किशोर की जान, गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत

You missed

error: Content is protected !!