ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : जलभराव पर कमिश्नर दीपक रावत सख्त, अधिकारियों की सुस्ती पर लगाई फटकार 200 करोड़ की सड़क-ड्रेनेज परियोजनाएं हर हाल में पूरी करने के निर्देशडॉ. हेम चंद्र पांडे के उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सदस्य बनने पर कूटा ने जताई खुशी, दी बधाईभवाली के चर्चित नरेश पांडे केस में नया खुलासा, पहली शिकायतकर्ता गिरफ्तार, पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाईऑपरेशन प्रहार: कालाढूंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 पाउच कच्ची शराब व 10 लीटर अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारपहाड़पानी–कल्याणपुर मोटर मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य के लिए 60.19 लाख रुपये मंजूर, जल्द शुरू होगा निर्माण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

दोस्त की भाभी ने 9वीं के छात्र के साथ की दरिंदगी, नैनीताल ले जाकर किया गंदा काम फिर वीडियो के बदले मांगे’ 10 लाख

लखनऊ।  ठाकुरगंज इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर 17 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर नैनीताल ले जाने और उसके साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, आरोपी महिला ने किशोर का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए 10 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी।

जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी को किशोर अचानक घर से लापता हो गया था। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिलने से चिंता और बढ़ गई। जांच के दौरान परिजनों को पता चला कि किशोर कैंपबेल रोड स्थित एक दोस्त के घर जाता था। वहां से जानकारी मिली कि उसे दोस्त की भाभी अपने साथ ले गई है।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 21 फरवरी को किशोर को नैनीताल से बरामद किया। घर लौटने के बाद किशोर ने बताया कि महिला उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई और रास्ते में उसका सिम कार्ड निकाल दिया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। आरोप है कि नैनीताल के एक होटल में महिला ने उसके साथ गलत काम किया और फोटो व वीडियो बना लिए।

इसके बाद आरोपी महिला ने अलग-अलग नंबरों से मैसेज भेजकर किशोर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और 10 लाख रुपये की मांग की। साथ ही पैसे न देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ठाकुरगंज थाने में आरोपी महिला के खिलाफ वसूली, धमकी, मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने डिजिटल जांच शुरू कर दी है, जिसमें मोबाइल लोकेशन सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  भिकियासैंण में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

You missed

error: Content is protected !!