ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  मुखानी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में एक महिला अपने चार वर्षीय बेटे के साथ और एक 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है।

दोनों घटनाओं से क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में प्रेमपुर लोशज्ञानी स्थित श्याम विहार कॉलोनी निवासी तुषार विश्वास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी रीतु विश्वास 28 मार्च को सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। उसी समय उनका चार वर्षीय बेटा भी घर पर नहीं मिला। परिजनों को आशंका है कि महिला अपने बेटे को साथ लेकर गई है।

इस संबंध में सुशील जोशी ने बताया कि महिला और उसके बेटे की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं दूसरे मामले में 18 वर्षीय युवती के लापता होने की भी सूचना है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। दोनों मामलों में पुलिस हर संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : चित्रशिला धाम की भूमि पर चौपाटी निर्माण का विवाद गहराया, पहाड़ी आर्मी ने एफआईआर व ध्वस्तीकरण की मांग की

You missed

error: Content is protected !!