ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। उत्तराखंड में इस बार मानसून की रफ्तार धीमी रहने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में करीब पांच साल बाद मानसून लगभग एक सप्ताह की देरी से सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
हालांकि बीच-बीच में हो रही हल्की बारिश से लोगों को कुछ राहत मिल रही है, लेकिन बारिश रुकते ही उमस फिर से परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है।
सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल रखा, जबकि दोपहर बाद हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया और रात का तापमान सामान्य स्तर पर रहा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कमोबेश यही स्थिति देखने को मिली।
मौसम विभाग ने मंगलवार को पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें :  'परियां ले गईं' या कुछ और? बबीता पांडे केस में अफवाहों के बीच जांच में सामने आया बड़ा सच

You missed

error: Content is protected !!