ब्रेकिंग न्यूज़
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तारभाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट से शिक्षाविदों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की शिष्टाचार भेंट, संगठन व जनसेवा पर हुई चर्चा
Shooting a gun in night
खबर शेयर करे -

शराब पार्टी के दौरान रिवाल्वर से गोली चलने पर एक युवक की हुई मौत, पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध किया हत्या का मुकदमा दर्ज

देहरादून। तेलपुर चौक स्थित मेहुवाला में दोस्तों को पार्टी दे रहे एक युवक ने मजाक में छेड़खानी करते हुए रिवाल्वर से गोली चला दी।

गोली पास बैठे युवक के सीने में लगी जिससे उसकी मौत हो गई। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मेंहुवाला माफी निवासी अमन आनलाइन बिजनेस के साथ-साथ अन्य काम भी करता है। रविवार रात उसने अपने घर पर चार दोस्तों को शराब पार्टी के लिए आमंत्रित किया था।

इनमें डीजे का काम करने वाला गांधीग्राम निवासी 30 वर्षीय सागर भी शामिल था। सभी लोग घर की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। पार्टी के दौरान अमन ने रिवाल्वर टेबल पर रखी और वह दोस्तों के सामने मजाकिया तौर पर उससे छेड़खानी करने लगा।

अचानक ट्रिगर दबने से रिवाल्वर से गोली चल गई जो सीधे सागर के सीने में लग गई। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई और सभी लोग सागर को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के स्वजन के मौके पर पहुंचने पर अमन व उसके दोस्त फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार कुछ दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुख्य आरोपित अमन का अभी पता नहीं लग पाया है। उसके विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला युवक गिरफ्तार, विदेश से पढ़ाई कर लौटने का दावा; मानसिक बीमारी की आशंका; पुलिस कराएगी मेडिकल जांच

You missed

error: Content is protected !!