हल्द्वानी। कुमाऊं की लाइफ लाइन के रूप में पहचाने जाने वाली केमू बस सर्विस यानिकुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन द्वारा यात्रियों के लिए ई टिकटिंग की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि यात्रियों की शिकायत के बाद KMOUको निर्देशित किया गया था कि वह अपने बसों में ई टिकटिंग की व्यवस्था लागू करें।

जिसके लिए उन्हें 3 महीने का समय भी दिया गया। अब यात्रियों की सुविधाओं को देखकर ई – टिकटिंग की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

हालांकि इसे पूरी तरह लागू करने में अभी थोड़ा समय जरूर लगेगा, पर जल्द ही व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर आ जाएगी जिससे यात्रियों का लाभ मिलेगा।

आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि बेहतर परिवहन व्यवस्था और यात्रियों के सुरक्षा और हितों की दृष्टि के चलते यह निर्णय लिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; तीन दिन में पांच लोगों ने गंवाई जान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.