ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स टीम तथा हल्द्वानी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए स्मैक की 22 ग्राम मात्रा के साथ एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ़्तार 

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाये जाने हेतु जनपद नैनीताल के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में नशा उन्मूलन अभियान चलाकर प्रभावी चैकिंग करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं अवैध बिक्री करने वालो की धर-पकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जनपद स्तर पर गठित ए०एन०टी०एफ० को भी सक्रिय रूप से कार्य कर नशा तस्करों के विरूद्ध ज्यादा से ज्यादा निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

डॉ० जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम यातायात नैनीताल, नोडल अधिकारी ए०एन०टी०एफ०, व  हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी की दिशा निर्देशन व  नितिन लोहानी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन नैनीताल के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक  कोतवाली हल्द्वानी  हरेंद्र चौधरी व उप निरीक्षक  बलवंत कंबोज जिला ए०एन०टी०एफ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा फायर स्टेशन के पीछे वाली रोड से चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को स्कूटी से स्मैक का परिवहन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल 22 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर उसके विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में 8/21/60एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त का नाम परवेज अहमद उर्फ चुहिया पुत्र जमील अहमद निवासी नई बस्ती गोपाल मंदिर के पास वार्ड नंबर 32 थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल ।

पुलिस टीम में-

1. उप निरीक्षक सुशील जोशी थाना हल्द्वानी 2. उप निरीक्षक बलवंत कंबोज एनटीएफ 3. एड एस आई राजेंद्र मेहरा कोतवाली हल्द्वानी 4.कानि0 988cp अरविंद कार्की ए एन टी एफ

5,कानि0 905cp अमनदीप सिंह एनटीएफ 6.कानि 11ap सोनू सिंह एनटीएफ 7. कानि 958cp अनिल टम्टा थाना हल्द्वानी शामिल।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 2 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.