भीमताल विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों का आपसी सामंजस्य महत्वपूर्ण – डॉ हरीश सिंह बिष्ट

हमारा संकल्प क्षेत्र  का कायाकल्प ,क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए हमेशा रहेगा प्रयास

भीमताल ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में कार्य काल की क्षेत्र पंचायत की अंतिम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के शुभारंभ में  संविधान दिवस पर शपथ दिलाई।

ब्लॉक प्रमुख ने जनप्रति निधियों व विभागीय अधिकारियों को पांच वर्षों में सहयोग व विकास खंड भीमताल छेत्र में किए गए कार्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

बीडीसी बैठक में मंगलवार को प्रतिनिधियों ने सदन में अपने-अपने गांव की समस्याओं को रखा। बैठक में पंचवर्षीय कार्यकाल की सभी बीडीसी में सभी जनप्रतिनिधियों से शालीनता से मुद्दों को सदन में उठाया है ।

पांच वर्षों तक दिए गए सकारात्मक सहयोग के लिए सभी जनप्रतिनिधियों व विभागों को जनकल्याण के विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने की अपेक्षा की।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने की मांग की है। प्रमुख ने कहा जप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारियों का आपसी सामंजस्य विकास कार्यों में अहम योगदान रहता है।

प्रमुख ने जनप्रतिनिधियो की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक मे ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे, बीडीसी कमल गोस्वामी, प्रकाश चंद, मदन मोहन , मंजू पलड़िया, चन्द्र कला जोशी,अनिता प्रकाश, संगीता बेलवाल,विक्रम कनवाल, गोपाल भट्ट, विशन मेहता, प्रधान हेमा आर्य, राधा कुल्याल, जया बोहरा, लता पलड़िया, रजनी, रावत, शशि चनियाल,कमलेश, प्रेमा मेहरा, नीमा देवी, एस डी एम प्रमोद कुमार,मुख्य कृषि अधिकारी, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान, लोक निर्माण, पी एम जी एस वाई,जल निगम, एसटीपी, बीडी ओ महेश्वर अधिकारी, उत्तम नाथ गोस्वामी, हरीश श्रीवास्तव,सहित अन्य जनप्रति निधि , विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था; पुलिस कर रही पूछताछ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.