नैनीताल। ठंडी सड़क स्थित भगवान शनिदेव मंदिर में शनिवार, 27 जून 2026 को अंतिम शनिवार के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर भगवान शनिदेव को 101 लीटर दूध से बनी खीर का भोग अर्पित किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा।

मंदिर के व्यवस्थापक हेमचंद जोशी ने बताया कि प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में भगवान शनिदेव का विधि-विधान से स्नान एवं विशेष पूजन किया जाएगा।

इसके बाद भगवान की आरती संपन्न होगी। दोपहर 2:00 बजे से खीर के प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं को किया जाएगा।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक दर्जन प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.