हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को संगठन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी रणनीति पर संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए।
बैठक में संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा पहाड़ के जनसरोकारों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ी आर्मी अपनी संस्कृति, बोली-भाषा, लोक परंपराओं और पहाड़ से जुड़े जन मुद्दों की आवाज बुलंद करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी आम लोगों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
बैठक के उपरांत पहाड़ी आर्मी द्वारा हल्द्वानी नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं शहर के प्रमुख सामाजिक व्यक्तित्व महेंद्र अधिकारी का जन्मदिन भी संगठन कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।










