जिले के हर बैरियर पर हाई-अलर्ट सुरक्षा

अफवाह फैलाने वालों सावधान—सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कड़ी नज़र

 तड़के सुबह से ही नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में—

हल्द्वानी। एसएसपी  डॉ0 मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देश में जनपद के सभी बैरियरों, मुख्य मार्गों व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

महत्वपूर्ण बैरियरों पर कड़ी चेकिंग जारी- बेलबाबा बॉर्डर बैरियर, आम्रपाली बैरियर (हल्द्वानी), हल्दूचौड़, रामनगर रूट बैरियर, गडप्पू बैरियर (कालाढूंगी), बारापत्थर बैरियर, भीमताल, खैरना बैरियर, सुभाष नगर बैरियर आदि सभी लोकेशनों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती

राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में कड़ी निगरानी

 प्रत्येक सेक्टर में सीनियर अफ़सर स्वयं मौजूद

 दरोगा स्तर के अधिकारियों की अगुवाई में टीमें मैदान में सक्रिय

 वाहन—व्यक्ति—सामान का सत्यापन जारी

हाई-इंटेंसिटी सुरक्षा व्यवस्था

 पुलिसकर्मी बॉडी प्रोटेक्टर व आधुनिक ऑटोमेटिक असलाहों से लैस

 हर संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्यवाही

 अवैध गतिविधियों, अतिक्रमण एवं सत्यापन पर विशेष फोकस

जनपद के चप्पे–चप्पे पर निगरानी कड़ी

 सभी एंट्री–एग्जिट पॉइंट्स पर सघन चेकिंग

 शहर के भीतरी हिस्सों में पैदल गश्त बढ़ाई गई

 भीड़भाड़, चौराहों और एंट्री–एग्जिट पॉइंट्स पर पुलिस की तैनाती मजबूत

सोशल मीडिया पर कड़ी नज़र

किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक खबर या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

नैनीताल पुलिस की अपील

शांति व सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और चेकिंग में सहयोग दें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी के अक्षत गुप्ता का राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.