हरिद्वार। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 14 जुलाई को प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कराई जाएगी। परीक्षा में करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारभिंक (पीसीएस) परीक्षा-2024 के तहत प्रारंभिक परीक्षा  का आयोजन 14 जुलाई को किया जाएगा।

परीक्षा को दो सत्रों में प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक और दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक उत्तराखंड राज्य के 13 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश के 189 पीसीएस के पदों के लिए करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों की ओर से किए गए आवेदनों को स्वीकार किया गया है। परीक्षा के लिए आयोग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि जिन दिव्यांग अभ्यर्थी की ओर से ऑनलाइन आवेदन पत्र में स्वयं श्रुतलेखक लाने का दावा किया गया है, वह किए गए दावे के आधार पर श्रुतलेखक की शैक्षिक योग्यता संबंधी अंक-तालिका, प्रमाण-पत्र किसी भी माध्यम से आयोग कार्यालय में 28 जून तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इसके बाद श्रुतलेखक उपलब्ध कराए जाने से संबंधित किसी भी दिव्यांग अभ्यर्थी के प्रत्यावेदन पर आयोग की ओर से विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए लोक सेवा आयोग की वेबसाइट में देखकर प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में मोबाइल को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, कुछ देर बाद पेड़ से लटकी मिली महिला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.