नैनीताल नैना गांव के पास गाड़ी मोड़ने पर पर्यटक की गाड़ी पलटी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। दिल्ली से नैनीताल घूमने आए पर्यटक को गाड़ी मोड़ना भारी पड़ गया।
बुधवार देर शाम दिल्ली निवासी पर्यटक अपने परिवार के साथ नैनीताल से घूमकर वापस दिल्ली को जा रहे थे।

उसी दौरान नैनागॉव के पास उन्होंने अपनी गाड़ी मोड़ी और गाड़ी पलट गई।

गाड़ी में उनकी पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे।ग़नीमत रही हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ।

ज्योलीकोट चौकी प्रभारी अविनाश मौर्य ने बताया कि बुधवार देर शाम गाड़ी पलटने की सूचना मिलने के बाद टीम को भेजा गया।

गाड़ी में दो बच्चों सहित चार लोग मौजूद थे।कोई भी हादसे में घायल नहीं हुआ है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की मल्लीताल बाजार रामलीला में मिथिलेश पांडे का जलवा, मेघनाद के किरदार के दीवाने हैं हजारों दर्शक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.