निर्माणाचार्य कल्याण समिति रानीखेत द्वारा एक दिन का सांकेतिक धरना।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। देवभूमि ठेकेदार कल्याण समिति उत्तराखंड के बैनर तले पूरे प्रदेश मे एक दिन का सांकेतिक धरना किया गया।

बता दे कि देवभूमि ठेकेदार कल्याण समिति उत्तराखंड के बैनर तले 25 सूत्रीय मांगों के संबंध में आजकल ठेकेदार यूनियन उत्तराखंड में सभी विभागों के आमंत्रित निविदाओं का पूर्ण बहिष्कार कर रही है।

इसी क्रम मे शुक्रवार को निर्माणाचार्य कल्याण समिति रानीखेत द्वारा एक दिन का सांकेतिक धरना प्रान्तीय खण्ड कार्यालय मे शान्तिपूर्वक किया गया।

अध्यक्ष गोपाल सिंह देव ने कहा कि पूरे राज्य के ठेकेदार संघ को एक होना है, और एक ही बैनर तले इस लड़ाई को आगे तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर संरक्षक पूरन सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष संजय सिंह बोरा, कोषाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, सचिव प्रकाश चंद्र सिंह नेगी, उप सचिव देवेंद्र सिंह, कुमाऊं प्रतिनिधि दीप सिंह मेहरा, राजेन्द्र जोशी, मंजीत भगत, कुलदीप सिंह फर्त्याल सहित अन्य ठेकेदार उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कैंची धाम बाईपास निर्माण को मिली हरी झंडी, 21.81 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.