जनपद में दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत सभी उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के सभी विभागों की टीमें लगातार युद्ध स्तर पर राहत और बचाव के कार्य में लगी 

गौला नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण हल्द्वानी और काठगोदाम गौला पुल को सावधानी के तौर पर यातायात हेतु अस्थाई रूप से बंद किया गया 

शुक्रवार को देर सांय डीएम वंदना सिंह ने काठगोदाम और हल्द्वानी गौला पुल का निरीक्षण किया।

हल्द्वानी। NHAI और रेलवे द्वारा गौला नदी के किनारे कराए गए सुरक्षा कार्यों को हो रही क्षति को देखते हुए डीएम ने गौला में पानी का जल स्तर कम होते ही आवश्यक स्थानों पर चैनलाइजेशन के कार्य करने के निर्देश पीड़ी एनएचएआई को दिए।

उन्होंने कहा कि गौलापुल चोरगलिया सितारगंज टनकपुर नानकमत्ता का लिंक है।इसे सुरक्षित बनाए रखना विभाग की जिम्मेदारी है।

11 सितंबर से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से गौला नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ गया है। पानी के बढ़ने से पुल को भी खतरा है। सुरक्षा को देखते हुए डीएम ने पीड़ी एन एच ए आई को निर्देश दिए है कि जैसे ही पानी कम होना शुरू हो, तत्काल मशीन लगाकर चैनलाजेशन का कार्य शुरू किया जाए।

इसके लिए एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा को वन विभाग से समन्वय करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने और आपदा राहत कार्य में रिस्पॉन्स टाइम को कम से कम रखने के निर्देश दिए ।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, तहसीलदार सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में इंसानियत शर्मसार! मानसिक रूप से अस्वस्थ बेसहारा युवती मिली आठ माह की गर्भवती, दुष्कर्म की आशंका से मचा हड़कंप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.