हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी उत्तराखण्ड के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा सदन में प्रेम चंद्र अग्रवाल ने पहाड़ियों को अपशब्द कहे जो इनकी पहाड़ विरोधी मानसिकता को दर्शाता है ।

उन्होंने कहा इस तरह के जो भी बाहरी लोग पहाड़ी संस्कृति ,पहाड़ी भाषा ,संसाधनों और अस्मिता को बर्बाद कर रहे तुरंत प्रदेश छोड़ दें अब यह बर्दाश्त से बाहर है पहाड़ी प्रदेश में पहाड़ विरोधी ताकतों का पर्दाफाश करना होगा

प्रदेश में इन्हीं कारणों से लंबे समय से मूल निवास की मांग की जा रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेम चंद्र अग्रवाल को तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त करना होगा जो राज्य आंदोलनकारीयो की शहादतो का सम्मान होगा  

आज पहाड़ी आर्मी ने इस विषय को लेकर हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में पुतला फूंका गया और जूते मारे गए पहाड़ी आर्मी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ी समाज को कहे “सा** पहाड़ी” अपशब्दों के कारण जबरदस्त रोष प्रकट किया और पुतला में फूंका फोटो को जूते चप्पल मार कर जम कर नारेबाजी की गई।

संगठन अध्यक्ष हरीश रावत ने बताया कि ऐसे पहाड़ विरोधी लोगों को राज्य से बाहर निकाला जाएगा, 7 दिन की कुमाऊँ जागरण यात्रा के माध्यम से पहाड़ी हिंदू समाज के सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है।

संगठन महामंत्री विनोद शाही ने स्पष्ट कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल ने जो सीमा लांघी है उसकी क्षमा नहीं है। पहाड़ी हिंदू समाज को गाली दे कर वो लकीर खींची है जो मिट न पाएगी।इस दौरान

कोषाध्यक्ष भगवंत सिंह राणा, जिलाध्यक्ष मोहन कांडपाल, संगठन मंत्री गौरव गोस्वामी, नैनीताल प्रभारी हिमांशु शर्मा, मोहित राणा, विनोद नेगी, भुवन पाण्डेय, कपिल साह, योगिता बनौला आदि साथ रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के पांच जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.