ब्रेकिंग न्यूज़

सोशल मीडिया में हुड़दंग फैलाने को लेकर पहाड़ी आर्मी की महिला मोर्चा ने की बैठक

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी की जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर की अध्यक्षता में एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई, जिसमें सोशल मीडिया पर बढ़ती अभद्रता और अराजकता को लेकर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल मीडिया आधुनिक युग का आईना है, लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गलत इस्तेमाल कर समाज में अराजकता फैलाना देवभूमि के संस्कारों के विपरीत है।

प्रेमा मेर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कुछ महिलाएं सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित कर रही हैं तथा अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही हैं, जो समाज के लिए कतई स्वीकार्य नहीं है।

जिला उपाध्यक्ष नीमा भट्ट और अंजू पांडेय ने कहा कि महिलाएं समाज की पहली पाठशाला होती हैं और एक महिला घर से लेकर पूरे देश को संभालने की क्षमता रखती है। लेकिन वर्तमान समय में सोशल मीडिया के कारण कई नकारात्मक प्रवृत्तियां सामने आ रही हैं, जिनका समाज पर दूरगामी प्रभाव पड़ सकता है।

वहीं नगर अध्यक्ष कविता जीना ने कहा कि कुछ लोग इंफ्लुएंसर और ब्लॉगर के नाम पर सामाजिक अराजकता फैला रहे हैं। व्यूज और लाइक के चक्कर में राज्य की छवि खराब हो रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द सोशल मीडिया के लिए स्पष्ट गाइडलाइन बनाने और अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो इसके गंभीर सामाजिक परिणाम सामने आ सकते हैं। इसलिए सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विश्वशांति की कामना के साथ नन्दा देवी महोत्सव में हुआ विशेष हवन-पूजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.