भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ताजा युद्धविराम समझौते को महज चार घंटे में ही पाकिस्तान ने तोड़ दिया. जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन हमले और भारी गोलाबारी शुरू कर दी है।

जहां पाकिस्तान ने शनिवार (10 मई) को अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई स्थानों पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, जबकि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनने के कुछ ही घंटे बाद ऐसा किया गया. जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव फिर से बढ़ गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,पाकिस्तानी सेना ने अखनूर, राजौरी और आरएस पुरा सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी की. वहीं, जम्मू के पलांवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भी संघर्ष विराम उल्लंघन की खबरें हैं।

इसके अलावा बारामूला में विस्फोटों की खबरें आईं, और एक ड्रोन को मार गिराए जाने और क्षेत्र में एक संदिग्ध मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) देखे जाने की खबरें आईं हैं।

जम्मू-कश्मीर में फिर ड्रोन हमले और गोलाबारी

हालांकि, इससे कुछ घंटे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पहले घोषणा की थी कि दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) के बीच समझौता हुआ है. उन्होंने कहा था, “पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय डीजीएमओ को आज दोपहर 15:35 बजे कॉल किया।

यह सहमति हुई कि 17:00 बजे भारतीय मानक समय से जमीन, हवा और समुद्र में सभी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयां बंद होंगी.” हालांकि, शाम 9 बजे से ही जम्मू के अखनूर, पुंछ और कुपवाड़ा सेक्टरों में पाकिस्तान ने गोलाबारी शुरू कर दी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कैंचीधाम से भीमताल-भवाली तक छापेमारी; 12 खाद्य नमूने जांच को भेजे
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.