ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में बीते दिन निंदनीय कृत, आतंवादी घटना के खिलाफ भारतीय सेना की युद्ध स्तरीय कार्यवाही के दृष्टिगत,
झंडा पार्क (शहीद स्थल) मे आज दिनांक 10 मई 2025, दिन शनिवार को शाम 5 बजे एक संकल्प सभा का आयोजन भारतीय तटरक्षक बल से सेवानिवृत्त एक्स असिस्टेंट कमांडेंट आर.पी. सिंह वा सभी बलों के पूर्व सैनिकों द्वारा किया गया |
जिसमे Navy / Army / Air force / Coast Guard / CAPF/ तथा Assam Rifles के सभी पूर्व सैनिकों ने मिलकर प्रतिभाग किया जिसमें शहर भर से सभी पूर्व सैनिकों के साथ साथ भारी संख्या में छात्र, बच्चे, महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे ।

सभी पूर्व सैनिकों ने यह संकल्प लिया की वे जनता के लिए, भारत सरकार के लिए तथा सेना के लिए किसी भी रूप में यदि जरूरत पड़े तो वे तैयार है।
और वे हर प्रकार से सेना को मदद हेतु सक्षम है,
सिविल डिफेंस, लोकल मिलिट्री कैंट या स्टेशन में संबद्धता या बॉर्डर पर जाने मे अपनी भागीदारी देनी हो इन सभी बातों के लिए या अन्य कोई आदेश भारत सरकार या रक्षा मंत्रालय यदि देते हैं तो पूर्व सैनिक मानसिक, शारीरिक तथा हर तरह से देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने के लिए तैयार है ।
शासन, प्रशासन तथा सेना को इस संकल्प सभा के माध्यम से ये सन्देश प्रेषित किया गया ।
इस सभा में पूर्वसैनिक आनंद सिंह ठठोला, सुरेंद्र सिंह रौतेला, डी एस बिष्ट, सी एस डांगी, एच परगांई, सुरेश चंद्र मठपाल, एस शाह आदि उपस्थित थे।

भारत माता की जय के उद्घोष
और राष्ट्रगान के साथ
इस संकल्प सभा का समापन किया गया

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी स्कवर में गिरी, महिला की मौके पर मौत; पति गंभीर घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.