ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

एक पिता ने अपनी जीवित बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया वजह दूसरी जाति के लड़के संग लड़की ने कर लिया था प्रेम विवाह

माता पिता इतने टूट गए कि उन्होनें उसी दिन बेटी का कर दिया अंतिम संस्कार 

राजस्थान। उदयपुर जिले में एक पिता ने अपनी जीवित बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के दौरान होने वाले तमाम पूजा पाठ किए, अपना मुंडन कराया। उसके बाद मृत्यु भोज भी किया और फिर पूरे गांव को खाने पर भी बुलाया।

मामला उदयपुर जिले का है। उदयपुर जिले के सायरा थाना इलाके में स्थित एक गांव का यह पूरा घटनाक्रम है।

गांव के ही लड़के से इश्क करने लगी थी बेटी

गांव में रहने वाले पिता ने बताया कि उसकी बेटी करीब दो महीने पहल लापता हो गई थी। पुलिस थाने में रिपोर्ट दी तो पुलिस ने मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसके बाद बेटी की तलाश शुरू कर दी।

पता चला कि गांव के ही एक युवक के साथ उसका दो साल से प्रेम व्यवहार था। वह दूसरी जाति का युवक था। उसके साथ ही बेटी भाग गई थी। पुलिस ने उसे दस बारह दिन पहले दस्तयाब कर लिया और उसके बाद थाने लाया गया।

बेटी बोली-वो पिता के घर अब कभी नहीं जाएगी

थाने में लड़की के माता पिता को बुलाया गया। लड़की बालिग थी उसने कहा कि वह माता – पिता के साथ जाना नही चाहती, उसने यहां तक कहा कि वह उनको जानती तक नहीं है। पिता को पुलिस ने कहा कि बेटी बालिग है, यह प्रेमी के साथ जाना चाहती है। इसे परेशान मत करना, नहीं तो कानूनी कार्रवाई होगी।

इतने टूट गए माता-पिता की जिंदा में करना पड़ा अंतिम संस्कार

माता पिता इतने टूट गए कि उन्होनें उसी दिन बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। उसकी सभी वस्तुएं अग्नि में जला दीं। उसके बाद मृत्यु भोज के कार्ड छपवाए।

कार्ड में बेटी के लव मैरिज का जिक्र किया और 22 मई को मृत्यु भोज रखा। मृत्यु भोज में रिश्तेदार और गांव के लोग शामिल हुए। बेटी को भी फोन कर इसकी जानकारी दी गई। इस अनोखी घटना का पूरे जिले में जिक्र है।

यह भी पढ़ें :  हरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.