ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित वार्ड नंबर-19 में सड़कों, नालियों के पुनर्निर्माण और पेयजल संकट को लेकर क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। समाजसेवी विशाल वर्मा और पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने नगर निगम और जल संस्थान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया कि वार्ड-19 की कई सड़के और नालियां पिछले 10 से 15 वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। इससे क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि नालियों की हालत खराब होने के कारण गंदा पानी घरों के अंदर तक पहुंच रहा है।

पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने बताया कि वर्ष 2014 के बाद से रामपुर रोड पर्वतीय मोहल्ला फेस-2 और सावित्री कॉलोनी की सड़कों व नालियों का निर्माण कार्य नहीं हुआ है।

इसके साथ ही सावित्री कॉलोनी, गली नंबर-6 और गली नंबर-9 में पिछले आठ दिनों से पानी की आपूर्ति बंद है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जल संस्थान को कई बार सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।

समाजसेवी विशाल वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही वार्ड-19 की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र की माताओं-बहनों और बुजुर्गों के साथ जिलाधिकारी और कुमाऊं कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बैंक ऑफ बड़ौदा के आरसेटी का शुभारंभ, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार प्रशिक्षण

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.