नैनीताल में ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ने तीन फर्जी बाबाओं के खिलाफ की कार्रवाई

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ऑपरेशन कालनेमि के तहत नैनीताल में पुलिस ने बाजार क्षेत्र में घूम रहे तीन संदिग्ध बाबाओं को गिरफ्तार किया है।

वहीं पूछताछ के बाद फर्जी बाबा बनकर घूमने वाले तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की।

ऑपरेशन कालनेमि के तहत एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस की ओर से फर्जी बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

शुक्रवार को तल्लीताल में पुलिस की टीम ने बाजार में गश्त के दौरान तीन संदिग्ध बाबाओं को देखा। पुलिस को देख बाबा सकपकाने लगे तो पुलिस ने उनको पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर पता चला कि बाबा फतेहपुर के हैं जो नैनीताल में बाबा बानकर घूम रहे हैं।

एसआई सतीश उपाध्याय ने बताया कि फर्जी बाबा बनकर घूमने पर ऑपरेशन कालनेमि के तहत यूपी फतेहपुर निवासी विजय कुमार, विवेक कुमार व मनदीप शर्मा के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आपका राशिफल : 12 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.