ब्रेकिंग न्यूज़

टीआरसी भीमताल के पास सड़क दुर्घटना की सूचना पर देवदूत बनकर पहुंची थाना भीमताल पुलिस

दुर्घटना में घायलों को त्वरित रेस्क्यू कर पहुंचाया नजदीकी अस्पताल

 भीमताल। हल्द्वानी से भीमताल जाते समय दो बाइक सवार आदित्य खनायत पुत्र गोपाल खनायात निवासी भोटियापड़ाव हल्द्वानी तथा प्रखर मेहता पुत्र आशीष मेहता निवासी उपरोक्त टीआरसी भीमताल के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष भीमताल श्री वीरेंद्र बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को रेस्क्यू कर 108 वाहन के माध्यम से स्वयं जाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी भीमताल में भर्ती करवाया गया।

दुर्घटना में घायल प्रखर मेहता के सिर में चोट अधिक होने के कारण चिकित्सक द्वारा उक्त को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस टीम में

1. थानाध्यक्ष भीमताल  वीरेंद्र बिष्ट

2. हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह

3. हेड0कानि0 सुमित चौधरी

4. कानि0 संजय नेगी

5. कांस्टेबल चालक मनोज पंत शामिल।

यह भी पढ़ें :  राहुल गांधी के के खिलाफ FIR दर्ज एसएसपी बोले इन इन धाराओं में है मुकदमा दर्ज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.