ब्रेकिंग न्यूज़
रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएंहल्द्वानी : गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो और शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; 1.40 लाख की लूटी नकदी, दो तमंचे और कार बरामदनैनीताल : राखी की डिलीवरी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग के दिए निर्देश

भुजियाघाट के रपटे में बहे 2 लोगों को सीओ नितिन लोहनी ने अपने सरकारी वाहन से घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

नैनीताल से हल्द्वानी आ रहे 2 व्यक्ति तेज बारिश में भुजियाघाट के पास आए रपटे में तेज पानी के बहाव की चपेट में आकर अपने स्कूटी वाहन सहित बह गए।

जिसकी सूचना मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।

सूचना मिलते ही  पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी गई।

मौके पर sdrf और फायर टीमों, स्थानीय युवकों के सहयोग से पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

पुलिस व स्थानीय निवासियों के प्रयासों द्वारा पानी के तेज बहाव में डूबे हुए 2 व्यक्तियों में से 1 व्यक्ति को तत्काल रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।

उसके पश्चात दूसरे व्यक्ति की तलाश में पुलिस टीम जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे व्यक्ति को भी रेस्क्यू किया गया। व्यक्ति की स्थिति काफी गंभीर थी।

अत्याधिक बारिश और आपातकालीन परिस्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद  नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी द्वारा अपने सरकारी वाहन में उक्त व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल रवाना हुए और व्यक्ति को त्वरित उपचार दिलवाया गया।

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों के नाम

▪️अरुण पुत्र राकेश लाल निवासी निकट रैमसे अस्पताल नैनीताल।

▪️अभिजीत तिवारी निवासी बड़ा बाजार नैनीताल। 

यह भी पढ़ें :  2014 से पूर्व नियुक्त एलटी शिक्षकों को TET-2 से छूट देने की मांग तेज,शिक्षकों ने विधायक बंशीधर भगत को सोंपा ज्ञापन

You missed

error: Content is protected !!