ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिटायर्ड दरोगा बसन्त कुमार के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने इसका खुलासा किया।

हल्द्वानी के ही तीन शातिर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया था जो रिटायर दरोगा के घर में 29 सितम्बर को चोरी की घटना को अंजाम देकर सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए थे।

चोर जाते-जाते घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर को पानी से भरी बाल्टी में डाल गये।

मुखानी पुलिस ने क्षेत्र में लगे 100 से अधिक कैमरों को खंगाल कर लगभग साढ़े चार लाख रुपए के सोने के आभूषण सहित पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन शातिर चोरों के पुराने आपराधिक रिकार्ड भी खंगाल रही है।

पुलिस ने इनसे जब पूछा तो चोरों ने बताया की वह चारों उज्जवल, संदीप, सुभाष दिवाकर और राजू चौहान दिन में बंद घरो की रैकी करते है और रात में बंद घरो के ताले तोड़कर सोना-चॉदी एवं नगदी पैसा चोरी करते हैं।

सोने-चॉदी के आभूषणों को बेच देते हैं एवं रूपयों कोे आपस में बांटकर अपनी जरूरतों कोे पूरा करते हैं। 26 सितम्बर को भी रात में एक बंद घर में चोरी की थी जहां हमें सोने-चांदी का बहुत ज्यादा माल मिल गया था। अब हम पुलिस की गिरफ्त में आ गये।

गिरफ्तार युवक – 

1-उज्जवल उम्र 20 वर्ष पुत्र नारायण परगाई निवासी जीतपुर नेगी देवलचौड़। 

2- सुभाष दिवाकर उम्र 20 वर्ष पुत्र अशोक दिवाकर निवासी देवलचौड़ हल्द्वानी। 

3- विजेन्दर कुमार उर्फ कन्नू उम्र 36 वर्ष पुत्र दयाकिशन निवासी- ग्राम हरिनगर अक्सोड़ा मुक्तेश्वर हाल राजपुरा कोतवाली हल्द्वानी।

आरटीओ रोड उदयलालपुर मुखानी निवासी बसंत कुमार पांडे डीआईजी कैंप कार्यालय से दरोगा पद से रिटायर्ड हुए थे। वर्तमान वह अपनी पत्नी दया पांडे के साथ रहते हैं।

विगत 23 सितंबर को वह अपनी पत्नी के साथ नंदा देवी का मेला देखने नैनीताल गए थे। वहीं अपने बेटे के यहां रूक गये।

27 सितंबर को पड़ोसी सोनू ने फोन कर बसंत को बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाये थे।

यह भी पढ़ें :  पहले ही प्रयास में UGC-NET में शिवानी पुजारी की शानदार सफलता, 97.69 परसेंटाइल हासिल कर उत्तराखंड और नैनीताल का बढ़ाया मान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.