ब्रेकिंग न्यूज़

31 पीएसी की महिला पुलिस दल ने खोई हुई बुजुर्ग महिला को उसके परिजनों से मिलाया, खाकी ने फिर अपना फर्ज निभाया

हल्द्वानी। आज सुबहरोडवेज के पास 31 बटालियन पीएसी का महिला पुलिस दल ड्यूटी पर तैनात था। तभी एक व्यक्ति नारायण राम रोते हुए उनके पास आए और बताया कि मेरे घरवालों ने मेरी माता जी को अल्मोड़ा रोडवेज से हल्द्वानी के लिए भेजा था।

जब मैं उन्हें लेने हल्द्वानी रोडवेज पहुंचा तो मुझे मेरी माताजी वहां पर नहीं मिली। महिला पुलिस कर्मियों ने सारी बात जानकर महिला की आसपास खोजबीन शुरू कर दी और वहां लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को भी चेक करवाया। लेकिन वह महिला कही भी नहीं दिखाई दी।

उसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने रोडवेज स्टेशन से अल्मोड़ा बस डिपो का नंबर लिया और संबंधित रोडवेज कर्मचारी को फोन करके महिला की जानकारी प्राप्त की। महिला का नाम कलावती पत्नी श्री किशोर राम,उम्र–82 वर्ष,पता पेटसाल जिला अल्मोड़ा।

महिला की जानकारी लेकर पुलिस ने उस व्यक्ति की माताजी को काठगोदाम रोडवेज डिपो से बरामद कर लिया।उसके बाद वे महिला को लेकर हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे और उसके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया।

परिजनों ने 31 पीएसी की महिला पुलिस दल का तहे दिल से आभार जताया। 

  कलावती पत्नी श्री किशोर राम पता पेटसाल जिला अल्मोड़ा, उम्र–82 वर्ष।

महिला पुलिस टीम का विवरण

 1. एएसआई श्रीमती सरस्वती जोसाल।

2. महिला कांस्टेबल श्रीमती मंजू जलाल।

3. महिला कांस्टेबल कु0 मंजू आर्य।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.