एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देशन में मुखानी और रामनगर में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, अनियमितता/सत्यापन न पाए जाने पर 230 लोगों के विरुद्ध 2.27 लाख रु0 की चालानी कार्यवाही, 430 लोगों का किया सत्यापन

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन एवं चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 सत्यापन अभियान के दौरान किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन कराया गया तथा अनियमितता/सत्यापन न कराए जाने पर चलानी कार्यवाही की गई।

 प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के कुशल पर्यवेक्षण में सत्यापन अभियान के अंतर्गत मुखानी और रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान चलाया।

मुखानी क्षेत्र में सीओ हल्द्वानी  नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी के नेतृत्व में  अमर चंद्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी,  सुशील जोशी प्रभारी थाना बनभूलपुरा,  विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, निरीक्षक  ललिता पांडे,  दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी समेत पुलिस की टीमों द्वारा कटघरिया, आम्रपाली क्षेत्र पनियाली, लामाचौड क्षेत्र कुसुमखेड़ा, प्रेमपुर लॉसज्ञानी, आरटीओ रोड सहित अन्य स्थान पर सत्यापन अभियान चला कर कार्यवाही की गई।

कुल सत्यापन किया गया – 180
 सत्यापन न करने पर चालानी कार्यवाही–102 व्यक्तियों पर (81 पुलिस अधिनियम अंतर्गत) जुर्माना- ₹ 25,500 रुपये
 कुल भवन स्वामी, दुकान मालिक व ठेकेदारों के कोर्ट चालान-03 व्यक्तियों पर
कुल जुर्माना – ₹30,000

इसके अतिरिक्त रामनगर क्षेत्र में सीओ रामनगर श्री सुमित पांडे के नेतृत्व में निरीक्षक  विपिन पांडे, निरीक्षक  दिनेश फर्त्याल, उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार, उ0नि0 सुनील धनिक सहित पुलिस टीम द्वारा खताड़ी, गुलर घाटी, पुछड़ी, बमबाघेर, पीरुमदारा, टांडा क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।

 कुल सत्यापन किया गया –250
 सत्यापन न करने पर चालानी कार्यवाही– 111 व्यक्तियों पर (81 पुलिस अधिनियम अंतर्गत) जुर्माना- 31500 रुपये
कुल भवन स्वामी, दुकान मालिक व ठेकेदारों के कोर्ट चालान-14 व्यक्तियों पर
 कुल जुर्माना – ₹1,40,000

नैनीताल पुलिस की अपील-

जनपदवासियों से अनुरोध है कि किरायेदारों, कामगारों, घरेलू सहायकों तथा बाहरी व्यक्तियों का समय से सत्यापन अवश्य कराएं और अपने परिवार एवं समाज को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नवरात्रि की अष्टमी पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी डॉ. नंदिता के साथ किया कन्या पूजन, सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.