ब्रेकिंग न्यूज़

बनभूलपुरा दंगे में वांछित अब्दुल मलिक और उसके बेटे समेत अन्य के विरुद्ध जारी पोस्टर शरहदीय जिलों/अंतराष्ट्रीय सीमाओं में किए चस्पा

उपद्रवियों की लगातार की जा रही है तलाश

हल्द्वानी। 8 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में मुकदमे दर्ज किए गए तथा घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये  प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा विभिन्न टीमों का गठन कर घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभी तक 74 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गई है। उक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों में वांछित दंगाइयों के पोस्टर जारी किए गए हैं। 

नैनीताल पुलिस द्वारा घटना में आरोपी अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद समेत अन्य वांछित उपद्रवियों के पोस्टर जिले के शरहदीय जिलों और अंतर्राष्ट्रीय सीमा में पड़ने वाले थानों में चस्पा किए गए हैं। पुलिस की टीमें लगातार इन उपद्रवियों की सभी संभावित ठिकानों में तलाश कर रही हैं।

जनता को सूचित किया जाता है कि किसी भी व्यक्ति को यदि इन उपद्रवियों के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तत्काल नैनीताल पुलिस को 9411112743/9411112741, 9411110396 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 व 9412087770 पर सूचित करने का कष्ट करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 25 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.