नई दिल्ली। मयूर विहार फेस-3 में कुर्माचल जनकल्याण एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा रजत जयंती समारोह की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। यह कार्यक्रम 18 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

समिति के संगठन सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि समिति समय-समय पर इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करती रही है।

महेंद्र रावत ने बताया कि संगठन लगातार युवाओं के साथ संपर्क बनाकर उन्हें अपनी परंपराओं, भाषा और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूक करने का प्रयास करता है। क्षेत्र में हर वर्ष रामलीला का भव्य आयोजन भी किया जाता है, जिसमें समिति के कार्यकर्ता, सदस्य और बच्चे उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।

उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से 18 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है, ताकि उत्तराखंड की संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में निर्माणाधीन भवन के गार्ड से मारपीट कर लूटपाट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.