ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल सेंट्स कॉलेज में प्रिंसिपल डे एवं लेबर डे मनाया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

 नैनीताल।  सुविख्यात ऑल सेंट्स कॉलेज मे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रिंसिपल डे एवं लेबर डे मनाया गया। 

सभी बच्चों को इस दिन के इतिहास और महत्व के बारे मे जानकारी भी दी गयी और इसके माध्यम से नैतिकता का पाठ भी पढ़ाया गया।

इसके तहत छात्राओ ने प्रधानाचार्या  किरन जरमाया को उनके प्रति अपना स्नेह एवं आदर प्रकट करने के लिए फूलों का गुलदस्ता,स्वयं ही बनाया गया कार्ड भेंट किया। 

वहीं विद्यालय के कर्मचारियों के लिए भी यह दिन कई मायनो मे यादगार रहा। 

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कक्षा 12 की छात्राओं ने यहाँ आज किचन के कर्मचारियों के कार्य में हाथ बंटाते हुए पूरे विद्यालय के लिए दिन का खाना बनाने मे उनकी सहायता की और प्रधानाचार्या श्रीमती किरन जरमाया ने उनके कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हे भेंट दी।

वहीं कर्मचारियों ने भी प्रधानाचार्या के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।

इसके अलावा विद्यालय में चल रहे सांस्कृतिक विनिमय के कार्यक्रम के तहद महाराष्ट्र से यहां आई छात्राओं ने भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इसके अलावा ये छात्राएं आज गोथिक वास्तुकला पर आधारित नैनीताल में स्तिथ गवर्नर हाउस का भ्रमण किया।

इस दौरान छात्राओं ने यूरोपीय पैटर्न पर बनाए गए इस भवन से जुड़े इतिहास और इससे जुड़े कई रोचक तथ्यों की जानकारी हासिल की।

इसके अलावा यहां की वनस्पतियों और जेवविविधिता का भी अवलोकन किया।

दोनों ही विद्यालयों की छात्राओं ने गवर्नर हाउस स्थित गोल्फ कोर्स पर गोल्ड भी खेला और खेल की बुनायादी बारीकियों से भी रूबरू हुईं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विश्वशांति की कामना के साथ नन्दा देवी महोत्सव में हुआ विशेष हवन-पूजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.