ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु इन दिनों लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।भीमताल विधानसभा में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु का जनसंपर्क तेज, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर शुरू हुई चर्चाएं

क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर वे लोगों का कुशलक्षेम जान रहे हैं और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

साथ ही आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।भीमताल विधानसभा में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु का जनसंपर्क तेज, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर शुरू हुई चर्चाएं

इसी क्रम में हरीश पनेरु ने विकासखंड ओखलकांडा के ग्राम जमराड़ी में आयोजित रां घाटी क्रिकेट क्लब 2026 टूर्नामेंट में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।भीमताल विधानसभा में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु का जनसंपर्क तेज, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर शुरू हुई चर्चाएं

इस दौरान उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा भी देते हैं।

इस अवसर पर ओखलकांडा के जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कोटलिया भी मौजूद रहे।भीमताल विधानसभा में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु का जनसंपर्क तेज, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर शुरू हुई चर्चाएं

इसके अलावा पनेरु ने विकासखंड धारी के ग्राम परबड़ा के कसियालेख में  प्रताप सिंह की सुपुत्री के विवाह अवसर पर आयोजित महिला संगीत कार्यक्रम में भी भाग लिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं।भीमताल विधानसभा में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु का जनसंपर्क तेज, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर शुरू हुई चर्चाएं

कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर उन्होंने सामाजिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

हरीश पनेरु का कहना है कि उन्हें क्षेत्र की जनता का अपार स्नेह और समर्थन मिल रहा है। वे लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और क्षेत्र की समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं।भीमताल विधानसभा में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु का जनसंपर्क तेज, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर शुरू हुई चर्चाएं

राजनीतिक रूप से भी इसे 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

क्रिकेट प्रतियोगिताओं, सामाजिक कार्यक्रमों और शादी-विवाह जैसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के जरिए हरीश पनेरु लगातार जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

क्षेत्र के ग्रामीणों से संवाद और जनसंपर्क के माध्यम से वे आगामी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति को मजबूत करने में जुटे हुए ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  काठगोदाम से नैनीताल और कैंची धाम तक रोपवे परियोजना को मिलेगी गति, ज्योलीकोट बनेगा जंक्शन स्टेशन 14.9 किमी लंबे रोपवे में प्रस्तावित होंगे पांच स्टेशन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.