ब्रेकिंग न्यूज़

28 फरवरी तक किए जा सकेंगे आवेदन, जून में होगी परीक्षा

लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश के विभिन्न विभागों में समूह-ग के खाली पड़े 223 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जून में आयोग की ओर से भर्ती के लिए परीक्षा प्रस्तावित की गई है।

बुधवार को लोक सेवा आयोग की ओर से अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 के तहत विभिन्न विभागों में समूह-ग के रिक्त 223 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन करने के प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आयोग की ओर से इन पदों पर विज्ञप्ति जारी करते हुए युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

इसमें महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में 19 पदों, सहकारी समितियां में तीन, उच्च शिक्षा विभाग में दो, खाद्य एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में 13, डेयरी विकास विभाग में एक, कृषि विभाग में 38, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में 22, अर्थ एवं संख्या विभाग में 125 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

इन पदों के लिए अभ्यर्थी 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा किए जा सकते हैं। इसमें संशोधन और परिवर्तन करने की तिथि 07 मार्च से 16 मार्च तक रहेगी। लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा (मुख्य) (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन जून में किया जाना प्रस्तावित है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  श्री नंदा देवी महोत्सव 2026 के सफल आयोजन पर श्री राम सेवक सभा ने जताया आभार, 400 पुलिसकर्मियों को चुनरी और चित्र भेंट कर किया सम्मानित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.