हल्द्वानी। नैनीताल उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने राजीव जायसवाल को अपना वाणिज्य सांसद प्रतिनिधि घोषित किया है।

इस जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेशभर के व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है

हल्द्वानी में प्रान्तीय व्यापार मंडल और देवभूमि व्यापार मॉडल के पदाधिकारियों ने सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर व्यापारियों ने भरोसा जताया कि अब उनकी समस्याओं का समाधान और भी तेजी से होगा राजीव जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों की हर छोटी-बड़ी समस्या को प्राथमिकता से सांसद अजय भट्ट तक पहुँचाया जाएगा और समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे ।

उन्होंने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि उनकी आवाज अब और मजबूती से संसद तक पहुँचेगी इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार की ओर से बनाए जा रहे नए नियमों पर भी चर्चा की सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि आगामी बदलावों से आम जनमानस और व्यापारियों दोनों को बड़ी राहत मिलेगी।

व्यापारियों ने सांसद अजय भट्ट का भी आभार जताया कि उन्होंने व्यवसायिक जगत से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण पद पर व्यापारी समाज के एक सक्रिय प्रतिनिधि को जिम्मेदारी दी है

कार्यक्रम में मौजूद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि अब उन्हें विश्वास है कि क्षेत्र के छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारियों की समस्याएं प्रभावी ढंग से हल होंगी और प्रदेश का व्यावसायिक माहौल और मजबूत होगा।

राजीव जायसवाल की इस नियुक्ति से व्यापारी जगत में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में उनके प्रयास व्यापारियों की उम्मीदों पर कितना खरे उतरते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 18 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.