ब्रेकिंग न्यूज़

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर ओखलकांडा के नाई में निकाली गई राम बारात।

विधायक राम सिंह कैड़ा राम बारात हुए शामिल

भीमताल/ओखलकांडा। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर श्री ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा नाई स्थति राम मंदिर तक राम बारात निकाली गई।

विधायक राम सिंह कैड़ा सहित राम भक्त राम बारात मै शामिल हुए व मंदिर मै पूजा अर्जना कर रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ व भजन कीर्तन किया गया।

विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में श्री राम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना का साक्षी बनना हम सभी के लिए परम सौभाग्य का क्षण है।

विधायक ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष व अनेक रामभक्तों के बलिदानों के बाद इस भव्य व दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर अत्यंत प्रफुल्लित व हर्षित हूँ। राम जन-जन के हैं, राम हर कण में हैं। इस अवसर पर चहुँदिशी आनंद, उत्साह तथा उल्लास है।

संपूर्ण जगत में एक अलग ही तरंग और उमंग है। विधायक कैड़ा ने समस्त भीमताल व प्रदेशवासियों से घरों, सामाजिक व धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा इस पावन अवसर को दीवावली पर्व की भाँति मनाने का आह्वान किया।

सभी से भावी पीढ़ी को इस संघर्ष और प्रभु राम के जीवन से परिचित कराने के लिए उन्हें इसके विषय में अवगत कराने की अपील भी की।

इस अवसर पर विधायक कैड़ा ने प्रभु श्री राम जी से भीमताल वासियो के मंगल एव सभी सनातनियों के कल्याण की कामना की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति बने प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, कूटा ने दी बधाई और शुभकामनाएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.