महाविद्यालय रामगढ़ में आजादी पर चर्चा विषय पर विचार गोष्ठी

भीमताल/रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ नैनीताल में आज आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज हुआ।

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के प्रथम चरण में आज आजादी पर चर्चा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें बतौर मुख्य वक्ता समाजशास्त्र के प्राध्यापक  हरेश राम जी ने कहा कि हम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और हमें उन लोगों को भी याद करना चाहिए जो आजादी की लड़ाई में शहीद हुए लेकिन जिनका जिक्र इतिहास में नहीं है ।

उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ 15 अगस्त 2021 से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम प्रारंभ किया गया और पूरे देश में इसे मनाया गया जिसमें आजादी पर चर्चा मेरी माटी मेरा देश तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा जैसे कार्यक्रम पूरे देश में मनाए गए।

इस अवसर पर उन्होंने रामगढ़ ब्लॉक के शाहिद शिव नारायण सिंह नेगी के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया जिन्होंने आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लिया था।

साथ ही साथ पान सिंह धरमवाल जिन्होंने आजादी की लड़ाई में रामगढ़ से बढ़-चढ़कर भाग लिया था उनके बारे में अभी सब विस्तार बताया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी ने आजादी के महत्व को बताया, शहीदों को नमन किया, एकता में ही शक्ति है और जब तक हम सब एक रहेंगे तब तक हमें कोई हिला नहीं सकता डिगा नहीं सकता ।

उन्होंने महात्मा गांधी के द्वारा संचालित असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, दांडी मार्च के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस ,विनोबा भावे ,चंद्रशेखर आजाद के बारे में विस्तार से छात्र-छात्राओं को जानकारी दी और उनको याद किया।

कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉक्टर हरीश चन्द्र जोशी ने किया ।

इस अवसर पर वरिष्ठतम प्रोफेसर माया शुक्ला, डॉ संध्या गडकोटी ,डॉ निर्मला रावत,  नीमा पन्त  कविंद्र प्रसाद, हिमांशु बिष्ट , दीप्ति , कमलेश,  कुंदन,  प्रेम भारती,  गणेश बिष्ट सहित तमाम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की मल्लीताल बाजार रामलीला में मिथिलेश पांडे का जलवा, मेघनाद के किरदार के दीवाने हैं हजारों दर्शक
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.