हल्द्वानी। “स्कॉलर्स एकेडमिक होम” (देव गंगा विहार) छड़ायल नायक स्कूल के प्रांगण में विजयदशमी के उपलक्ष में अध्यापिकाओं द्वारा कठपुतली के माध्यम से रामलीला का आयोजन कर मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र जी की लीला का वर्णन कर उसे अनुकरण करने संदेश दिया गया।हल्द्वानी : “स्कॉलर्स एकेडमिक होम” में कठपुतली के माध्यम से रामलीला का किया गया आयोजन

जिसमें नर्सरी एलकेजी यूकेजी कक्षा के नन्हे मुन्ने सम्मिलित थे। इस नाट्य मंथन में रामचंद्र जी के जीवन से संबंधित मुख्य प्रसंग का मंचन किया‌।हल्द्वानी : “स्कॉलर्स एकेडमिक होम” में कठपुतली के माध्यम से रामलीला का किया गया आयोजन

इसका मुख्य संचालन श्रीमती मीनाक्षी तिवारी द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य रूप से मीनाक्षी तिवारी, यामिनी, ममता नेगी, उमा अधिकारी, काजल, अंजलि, बिमला भट्ट आदि ने राम जन्म, राम वनवास, सीता स्वयंवर, रावण मरण आदि का जीवन्त प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।हल्द्वानी : “स्कॉलर्स एकेडमिक होम” में कठपुतली के माध्यम से रामलीला का किया गया आयोजन

प्राचार्या  प्रसून भट्ट  ने अध्यापकों का मनोबल बड़ने के लिए कहा कि धार्मिक कथा का संवाद, अभिनय एवं प्रस्तुति सुंदर एवं आत्मविश्वास से भरी थी।

उन्होंने कहा कि त्योहार हमें कुछ ना कुछ सीखाते हैं और विजयदशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, बच्चों ने रावण का पुतला दहन किया।हल्द्वानी : “स्कॉलर्स एकेडमिक होम” में कठपुतली के माध्यम से रामलीला का किया गया आयोजन

इस अवसर पर दूसरी ओर दशहरा पर्व के उपलक्ष्य पर तीसरी और चौथी कक्षा के छात्र छात्राओं ने राम की कथा को नाटक के रूप में मंच पर प्रदर्शित करने वाली रामलीला भी “हम कथा सुनाते हैं” की तर्ज़ पर वास्तव मे कितनी विविध शैलियों वाली है, इसका बड़े बिस्तार से वर्णन किया।हल्द्वानी : “स्कॉलर्स एकेडमिक होम” में कठपुतली के माध्यम से रामलीला का किया गया आयोजन

जिसमें प्रभु श्री राम के रूप मे आरब, माँ सीता के रूप मे ऋषिका फुलारा, गार्गी और लक्ष्मण वैदिक मठपाल आदि बच्चों ने अपना मनमोहक किरदार अदा किया।

प्रबंधक महोदय  के के भट्ट द्वारा विद्यार्थियों को दशहरे पर्व का महत्व बताते हुए दिपावली की शुभकामनाएं दी गई।

स्कॉलर स्कूल की उप प्रधानाचार्य  अंजू पाठक ने विद्यार्थियों को दशहरे पर्व की बधाई दी इस दशहरे पर्व के उपलक्ष में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्कूल की निर्देशिका  भट्ट ने  विद्यार्थियों से कहा कि दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

उन्होंने कहा की बुराई कितनी भी बड़ी क्यों ना हो उसे सच्चाई के सामने झुकना ही पड़ता है।

प्रसून भट्ट ने कहा कि दशहरे पर हम सभी को अपने अंदर की बुराइयों को खत्म करने का प्रण लेना चाहिए ।

इस अवसर पर समस्त अध्यापकों ( अंजू पाठक, योगेश मठपाल, सीमा, नवीन, मंजू, नीलम, बिमला, रिया फुलारा,गीता, दमयन्ती, गीतांजलि, चेतना, मोनिका, हर्षिता उपाध्याय ) आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: स्वराज आश्रम में मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की जयंती, विधायक सुमित हृदयेश समेत कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.