ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल में 79 यूके बटालियन एनसीसी द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कमलेश जोशी ने की, जिन्होंने छात्रों को मत्स्य संपदा योजना के महत्व और इसके लाभों पर जानकारी दी।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय के अर्थशास्त्र प्रवक्ता श्री कमल पांडे ने योजना के लक्ष्यों और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने छात्रों को बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का मुख्य उद्देश्य मछली पालन को प्रोत्साहन देना और इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। 

पांडे ने योजना के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला और छात्रों को इसके लाभों के बारे में जागरूक किया।

इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी भूपेंद्र परिहार और देव सिंह बिष्ट के साथ कई एनसीसी कैडेट भी मौजूद रहे।

कार्यशाला के दौरान छात्रों ने योजना से संबंधित कई प्रश्न पूछे और इसकी कार्यविधि को गहराई से समझने में रुचि दिखाई।

कार्यक्रम के अंत में एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में “एक राष्ट्र, एक दृष्टिकोण, एक भारत” की शपथ लेकर राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें :  लिफ्ट मांगना पड़ा भारी,हत्या के बाद सड़क किनारे फेंका शव; दो गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!