ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

रामनगर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयागांव लछमपुर में कई वर्षों तक सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत रही श्रीमती रेखा जोशी के एक वर्ष पूर्व वीमारी के कारण अकस्मात निधन हो गया था ।रामनगर : स्व रेखा जोशी की स्मृति में बच्चों को स्टेशनरी का किया गया वितरण

एक वर्ष पूर्व निधन होने के उपलक्ष्य में उनके पति  महेश जोशी एवं उनके पुत्र आदित्य जोशी के द्वारा आज राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयागांव लछ्मपुर में विद्यालय के प्रत्येक कक्षा से दो-दो छात्र/छात्राएं एवं कुल 10 जरूरतमंद बच्चों को प्रत्येक विषय की कॉपियों का तथा स्टेशनरी का वितरित किया गया जिसमे क्रमशः

कक्षा 6 में उपासना ,किरण

 कक्षा 7 में नेहा, पारस

 कक्षा 8 में ज्योति, चेतन 

कक्षा 9 में अंजलि, मयंक 

एवं कक्षा 10 गीतांजलि ,नेहा को स्टेशनरी एवं कापियों का वितरित किया गया।रामनगर : स्व रेखा जोशी की स्मृति में बच्चों को स्टेशनरी का किया गया वितरण

 महेश जोशी ने बताया कि उनकी पत्नी स्वर्गीय  रेखा जोशी को बच्चों से बेहद लगाव था वह हमेशा गरीब बच्चों की सहायता करती थी और गरीब बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री के साथ ही गरीब बच्चों को वस्त्रो का भी वितरित किया करती थी।

उन्होंने बताया कि वह भी प्रत्येक वर्ष अपनी पत्नी की याद में से इस विद्यालय में बच्चों को स्टेशनरी एव वस्त्रो का वितरण जरूरतमंद बच्चों को किया करेंगे ताकि वह हमेशा हमेशा के लिए बच्चों एवं हमारे यादों में बनी रहेगीरामनगर : स्व रेखा जोशी की स्मृति में बच्चों को स्टेशनरी का किया गया वितरण

 विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा स्वर्गीय  रेखा जोशी के पति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई तथा आशा व्यक्ति की गई कि बच्चे श्रीमती रेखा जोशी की भावनाओं को ध्यान में रखकर अच्छी शिक्षा प्राप्त करेंगे और उन्हें इस तरह की सहायता भी प्राप्त हो सकेगी।

जिससे बच्चे शिक्षक कार्य में रुचि ले सकेंगे और उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति भी हो सकेगी।

प्रधानाचार्य द्वारा यह भी कहा गया कि स्वर्गीय श्रीमती रेखा जोशी बच्चों से बेहद प्यार करती थी तथा समय की बहुत पाबंदी थी हमेशा हर कार्य समय पर पूर्ण कर देती थी उनकी कमी हमेशा विद्यालय द्वारा महसूस की जाएगी।

श्रीमती रेखा जोशी पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कार्य किया करती थी उनकी याद में विद्यालय परिसर में पारिजात के पौधों का भी रोपण किया गया।

      कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका कविता भट्ट द्वारा किया गया।

       इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश जोशी, प्रधानाध्यापक अब्दुल रहीम, प्रधानाध्यापिका जानकी तिवारी,विद्यालय के शिक्षक त्रिलोक तिवारी ,भागीरथी देवी सेमियाँ, हेमलता तिवारी, सावितेश गुरुरानी, प्रमोद अग्रवाल, न्याय पंचायत संसाधन केंद्र लाखनमण्डी के प्रभारी एवं उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल की जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ,आदित्य जोशी फाउंडेशन केयर के निदेशक के साथी विद्यालय में बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे|

Advertisement
यह भी पढ़ें :  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का विशेष सम्मान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.