ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने चैक किए शहर में लगे फायर हाइड्रेंट, यहां नही चला

हल्द्वानी। गर्मी का सीजन आते ही हल्द्वानी शहर में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी है लिहाजा किसी भी आग की घटना में तत्काल राहत पहुंचाई जा सके।

इसके लिए शहर भर में लगे फायर हाइड्रेंट सुचारू चल रहे हैं या नहीं इसको देखने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने शहर के सभी 15 फायर हाइड्रेंट चैक किया।

जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर के मंगल पड़ाव, मंडी और बाजार क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में लगे 15 फायर हाइड्रेंट का निरीक्षण करते हुए उनमें से वाटर सप्लाई चेक की, जिसमें मंडी क्षेत्र के आवासीय परिसर में लगे फायर हाइड्रेंट को एक्टिवेट नहीं पाया गया।

जिसे चेक करके ठीक करने के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभाग को दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शहर में आठ जल संस्थान और 7 पेयजल निगम के फायर हाइड्रेंट है।

जो कि आपातकाल में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भरने तथा आपात स्थिति में आसपास की क्षेत्र में आग बुझाने के काम आते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने संभाला कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार, शिक्षकों-कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.