ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून। देहरादून के एक नामी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली विदेशी छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की शाम पीड़ित विश्वविद्यालय की ही एक पार्टी में गई थी और वहां से आकर होस्टल में सो गई।

क्लेमेनटाउन थाने में जीरो एफआइआर पर मुकदमा दर्ज

रात को आरोपित जबरदस्ती होस्टल में घुसा और छात्रा से जबरदस्ती की। पीड़ित ने दिल्ली में जाकर लिखित शिकायत दी, जिसके बाद क्लेमेनटाउन थाने में जीरो एफआइआर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ित की मानसिक हालत ठीक नहीं है और वह अपना इलाज करवा रही है।

क्लेमेनटाउन थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल ने बताया कि घटना बीते 29 अक्टूबर की है। छात्रा एक विश्वविद्यालय में बीकाम की पढ़ाई कर रही है। उसका कहना है कि यह घटना विश्वविद्यालय के छात्रावास में हुई। 29 अक्टूबर की शाम को वह विश्वविद्यालय में आयोजित एक पार्टी के बाद वह छात्रावास में सो रही थी।

दिल्ली के कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी

30 अक्टूबर को छात्रा ने दिल्ली के कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज कराया। पीड़िता की मेडिकल जांच अरुणा आसफ अली अस्पताल दिल्ली में कराई।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.