ब्रेकिंग न्यूज़
जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोगराहुल गांधी के के खिलाफ FIR दर्ज एसएसपी बोले इन इन धाराओं में है मुकदमा दर्ज61 लाख रुपये से होगा बसौंटिया पुल का जीर्णोद्धार, भारी वाहनों की आवाजाही होगी सुरक्षित: मंत्री राम सिंह कैड़ानैनीताल में खड़गे और राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला फूंका; राहुल पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में दी तहरीर

सरकारी नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में सहायक कृषि अधिकारी समेत समूह-ग के 241 पदों पर भर्ती निकली है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसका विज्ञापन जारी कर दिया है। छह से 28 फरवरी के बीच आवेदन होगा। 20 अप्रैल को परीक्षा प्रस्तावित है।
आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा) के सात, प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियंत्रण शाखा) के तीन, डेयरी विकास विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के तीन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) के छह, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 (पर्यवेक्षक कैनिंग) के 19, पर्यवेक्षक (पाककला/कुकरी) का एक, मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 के पांच, प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) के छह, प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) के छह, पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी के 120प्रयोगशाला सहायक के सात, स्नातक सहायक के दो, कारागार विभाग के अंतर्गत फार्मासिस्ट के 10, जल संस्थान के अंतर्गत कैमिस्ट के 12, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अंतर्गत फोटोग्राफर के तीन, सिंचाई विभाग के अंतर्गत प्रतिरूप सहायक के 25, वैज्ञानिक सहायक के छह रिक्त पदों को मिलाकर कुल 241 पदों पर भर्ती होगी।

इस भर्ती के लिए छह फरवरी से 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जनरल, ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 150 रुपये होगा।

यह भी पढ़ें :  देवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.