ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

नैनीताल की पूर्व प्रधानाचार्या एंव रचनाकार सुश्री रेखा त्रिवेदी को मिला ’अंतर्राष्ट्रीय नारी रत्न सम्मान’ 

 रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। पूर्व प्रधानाचार्या एवं रचनाकार रेखा त्रिवेदी को साहित्य के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्ट सृजन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी रचनाकार मंच द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय नारी रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाशित राष्ट्रीय काव्य संग्रह ‘भारत के महिला काव्य रत्न’ में उनके विशिष्ट योगदान और निरंतर साहित्य सेवा के लिए प्रदान किया गया।

समारोह के दौरान मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर ने रेखा त्रिवेदी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी रचनाएं समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को गहराई से अभिव्यक्त करती हैं।

गौरतलब है कि रेखा त्रिवेदी को पूर्व में भी उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए ‘उत्तराखण्ड हिन्दी गौरव सम्मान’ सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। इस नवीन उपलब्धि पर साहित्य जगत के अनेक विद्वानों ने उन्हें बधाई दी है।

सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। उनकी यह उपलब्धि नैनीताल के साहित्यिक परिदृश्य के लिए‘उत्तराखण्ड हिन्दी गौरव सम्मान’ सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। इस नवीन उपलब्धि पर साहित्य जगत के अनेक विद्वानों ने उन्हें बधाई दी है।

सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। उनकी यह उपलब्धि नैनीताल के साहित्यिक परिदृश्य के लिए गौरवपूर्ण मानी जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गूगल मैप ने भटकाया रास्ता, सातताल जाते समय खाई की ओर पलटा वाहन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.