ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

नैनीताल के भीमताल में  लड़कियों से शारीरिक शोषण का बड़ा मामला सामने आया है

 रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

भीमताल। भीमताल के बाईपास क्षेत्र में एक युवक पर नाम बदलकर लड़कियों को झांसा देने, धोखाधड़ी करने और शारीरिक व आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं।

मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और स्थानीय स्तर पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

शिकायतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के घर पर छापा मारकर तलाशी ली और उसके कमरे को सील कर दिया। तलाशी के दौरान कमरे से कई महंगे मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि कुछ युवतियों ने आरोप लगाया है कि युवक ने नाम बदलकर उनसे संपर्क किया, शादी का झांसा दिया और बाद में उनका शोषण किया।

इसी बीच मामले को लेकर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भीमताल थाने का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग थाने के बाहर एकत्र हुए और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस का कहना है कि शिकायतों के आधार पर जांच जारी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : तल्ला रामगढ़ और झूतियां में क्षेत्रवासियों से मिले हरीश पनेरु, समस्याओं और विकास कार्यों पर किया संवाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.