ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

भीमताल। चाँफी से पदमपुरी-धानाचूली तक जाने वाले मुख्य मोटर मार्ग की जर्जर हालत को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से यह मार्ग बदहाल है, सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग घायल हो रहे हैं।

मनोज शर्मा के अनुसार, दोपहिया से लेकर कार और भारी वाहन तक इस मार्ग पर हादसों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रसव पीड़ित महिलाओं के लिए इस सड़क से गुजरना किसी खतरे से कम नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जनदबाव के चलते क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री द्वारा 30 मार्च 2026 को सड़क के डामरीकरण का शुभारंभ तो कर दिया गया, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। उनका कहना है कि केवल शिलान्यास कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की गई है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं दिख रहा।

कांग्रेस नेता ने प्रदेश सरकार के “गड्ढा मुक्त सड़कों” के दावों को भी झूठा बताते हुए कहा कि यह मार्ग पिछले तीन वर्षों से सरकार के दावों की पोल खोल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब मुख्य मार्ग की यह स्थिति है, तो ग्रामीण लिंक मार्गों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मनोज शर्मा ने क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे सड़कों की बदहाली को लेकर एकजुट हों। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 1-2 दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरूनहीं किया गया, तो 23 अप्रैल 2026 से वे क्षेत्रीय जनता के साथ सड़क के गड्ढों में बैठकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएसबी कैंपस नैनीताल का शानदार प्रदर्शन, बना विजेता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.