ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : लोक निर्माण विभाग के मृतक आश्रित कर्मचारियों में आक्रोश, नियमितीकरण और स्थानांतरण आदेश को लेकर आंदोलन की चेतावनीपहले ही प्रयास में UGC-NET में शिवानी पुजारी की शानदार सफलता, 97.69 परसेंटाइल हासिल कर उत्तराखंड और नैनीताल का बढ़ाया मानभीमताल में दर्दनाक हादसा: बरसाती नहर में गिरी 4 वर्षीय पीहू, डूबने से मौतभीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागत

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी और राहत की खबर है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक के 1,544 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने जा रही है।

लिखित परीक्षा के चयनित अभ्यार्थियों को अब अभिलेखों की स्क्रूटनी के लिए समय दिया गया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आयोग की वेबसाइट पर चयनित अभ्यार्थियों की श्रेष्ठ सूची जारी की है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक (LT) के लिए हुई परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की स्क्रूटनी के लिए समय तय कर दिया है।

आयोग के अनुसार लिखित परीक्षा के आधार पर विषय वार 13 जनवरी 2025 से 28 जनवरी 2025 तक चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की स्क्रूटनी की जाएगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 18 अगस्त 2024 को हुई लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की श्रेष्ठ सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी है।

उत्तराखंड में एलटी के 1,544 रिक्त पदों के सापेक्ष अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 51,544 अभ्यर्थियों ने नामांकन करवाया था।

जबकि, परीक्षा में 45,720 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। दरअसल लिखित परीक्षा से ठीक 1 दिन पहले ही कला वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शासन ने आयु छूट से जुड़ा पत्र आयोग को भेजा था।

जिससे इस परीक्षा में एक नई समस्या पैदा हो गई थी। अब सभी दिक्कतों को दूर करते हुए अभिलेखों के स्क्रूटनी के लिए तारीख का ऐलान भी कर दिया है। परीक्षा में श्रेष्ठता के आधार पर अभ्यर्थियों की सूची भी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

स्क्रूटनी के लिए जो डेट दी गई है, उसी हिसाब से छात्र पहुंचेंगे। इसके अलावा आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में अभ्यर्थी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.