ब्रेकिंग न्यूज़

नई दिल्ली। आज सुबह नैनीताल बैंक ऑफिसर्स यूनियन के प्रतिनिधिगण माननीय सांसद श्री अनिल बलूनी जी (पौड़ी गढ़वाल,उत्तराखंड) से भाजपा मुख्यालय दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।

संगठन के प्रतिनिधियो ने श्री बलूनी जी को लोकसभा चुनाव जीतने पर और भाजपा को लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने पर शुभकामनाएं दी।

उक्त अधिकारी संगठन ने बातचीत के दौरान नैनीताल बैंक के वर्तमान स्थितियों के बारे में अवगत कराया और बैंक ऑफ बडौदा में विलय संबंधी चल रही कवायद में तेजी लाने का अनुरोध किया।

संगठन की प्रार्थना पर संज्ञान लेते हुए सांसद ने आश्वासन देते हुए कहा कि विलय संबंधी माँग उनकी प्राथमिकता में है और शीघ्र ही वे संबंधित मंत्रालय में इस बाबत वे बातचीत करेंगे।

आगे बात करते हुए माननीय सांसद महोदय ने कहा की भाजपा सरकार कर्मचारियों और बैंक के ग्राहकों के हितों के लिए कटिबद्ध है।

ज्ञात रहे इससे पूर्व जनवरी माह में सांसद  के नेतृत्व में एन०बी०ओ०ए का प्रतिनिधिमंडल नैनीताल बैंक के बैंक ऑफ बडौदा में विलय संबंधित वर्षो लंबी माँग के चलते माननीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी से उनके कार्यालय में विस्तृत चर्चा की गई थी।

जिसमे की माननीय वित्तमंत्री द्वारा भी इस दिशा में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

हालांकि चुनाव प्रक्रिया के चलते और आदर्श आचारसंहिता लागू हो जाने के कारण इस दिशा में कार्यवाही लंबित रह गई। 

और अब सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल में वापसी करने के साथ ,संगठन की इस माँग में त्वरित कार्यवाही होने के लिए आशान्वित है

एन०बी०ओ०ए की ओर से इस प्रतिनिधिमंडल में संगठन के महामंत्री पीयूष पयाल, कोषाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह रावत, उपमहामंत्री प्रवीण रावत,अंकुर मेहरोत्रा,मनीष एवं अन्य साथीगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  लिफ्ट मांगना पड़ा भारी,हत्या के बाद सड़क किनारे फेंका शव; दो गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.