18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत

लालकुआं। बिन्दुखत्ता के शांतिनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 18 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।

इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान शांति नगर निवासी पूर्व सैनिक हीरा सिंह दानू की पुत्री उषा दानू के रूप में हुई है। उषा ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी और आगे स्नातक की पढ़ाई की तैयारी कर रही थी।

बताया जा रहा है कि वह रोजाना की तरह जिम से घर लौटी थीं, लेकिन कुछ देर बाद अचानक बेहोश हो गईं। परिजनों ने जब उनकी हालत बिगड़ती देखी तो उन्हें तुरंत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल युवती के जहर खाने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है।

परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं और इस बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।

बताया जाता है कि ऊषा चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव और आसपास के लोग भी इस हृदय विदारक घटना से स्तब्ध हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 अक्टूबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.