ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा नेता के घर में घुसकर कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
साथ ही घायल भाजपा नेता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। इस पर स्वजन ने उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला उधम सिंह नगर के गदरपुर से सामने आया है जहां ग्राम आबाद नगर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के गदरपुर मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा अपने स्वजन के साथ  रात को घर में सो रहे थे।

देर रात डेढ़ बजे करीब अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता जसवीर पर फायरिंग कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

फायरिंग की आवाज सुन पास में सो रही उनकी पत्नी जसविंदर कौर ने शोर मचा दिया।
ग्रामसभा मोतियापुर के ग्राम आजाद नगर निवासी, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा रात अपने निवास पर सो रहे थे।

देर रात लगभग 2:15 बजे अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुस कर जान से मारने की नीयत से जसवीर सिंह पर फायर झोंक दिया। जिससे जसवीर गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि फायर की आवाज सुन कर परिवार में हड़कंप मच गया।
जहां से डॉक्टरों उनकी हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया। फिलहाल, जसवीर सिंह चीमा की हालत नाजुक बनी हुई है। काशीपुर के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें :  शराब से उजड़ता पहाड़: नशे की गिरफ्त में परिवार, बढ़ती हिंसा और बिखरते सपने

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.